आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द देवलाल ठाकुर


जगदलपुर :- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेसि नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ को केंद्र शासित प्रदेश कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बनने से कांग्रेसियों के पेट मे दर्द हो रहा है। प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाने वाले कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, हर फैसला दिल्ली से हो रहा है। उन्हें याद रखना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी को उसके आदिवासी विरोधी होने की वजह से प्रदेश की जनता ने सत्ता से बेदखल किया है। आदिवासी समाज का हमेशा विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग आदिवासी समाज के सपूत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बारे में अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं।
देवलाल ठाकुर ने कहा है कि आदिवासियों की सरलता, सहजता ही उनकी पहचान है। आदिवासी समाज एक कुशल शासक, न्यायप्रिय होता है। हमारा छत्तीसगढ़ आदिवासियों की धरती है। कांग्रेस ने सदा आदिवासियों की वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि जब जब आदिवासी समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने सम्मान देकर उच्च पदों पर बिठाया है, तब तब कांग्रेस के लोगों के पेट मे दर्द हुआ है। जब आदिवासी समाज की बेटी को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया, तब भी कांग्रेसियों ने उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। आज कांग्रेसी एकबार फिर वैसी ही हरकत कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज की उपेक्षा करती रही है और फिर से अपने बयान से कांग्रेसियों ने अपने आदिवासी विरोधी होने का सबूत दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *