छत्तीसगढ़ में लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतेंगे केदार कश्यप

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू किया प्रचार

जगदलपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने नारे लिखकर चुनाव चिन्ह कमल फूल के निशान की वाॅल पेंटिंग का काम जोरशोर से आरंभ है। वनमंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में स्वयं वाॅलपेंटिग की और वार्ड के निवासियों व लोगों से भेंटकर भाजपा के लिए मतदान की अपील की।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में वाॅल पेंटिंग की जा रही है। फिर एकबार, भाजपा सरकार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार तेज किया जा रहा है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासी जगदीश मंडन के घर की दीवार पर पेंटिंग करने के बाद वनमंत्री केदार कश्यप उनके परिवार के सदस्यों से मिले। परिवार के बच्चों ने कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, योगेश शुक्ल, नरेंद्र यादव, पंकज जैन, मनोज ठाकुर, सुनील गुप्ता, मनोज पटेल, तेजपाल शर्मा, रौशन झा, राजा यादव, संतोष बाजपेयी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *