वसूली में तेजी लाने हटाए गए अनेक सहायक राजस्व निरीक्षक



जगदलपुर :- नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से पिछले 5 से 15 वर्षों से एक ही वार्ड में जमे सहायक राजस्व निरीक्षकों को हटाकर उन्हें अन्य वार्ड में पदस्थ कर दिया है। सहायक राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए प्रभार वाले वार्डों में राजस्व वसूली मैं तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने आज आकस्मिक रूप से शहर के वार्डो में चल रही राजस्व वसूली का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की और वसूली का जायजा लिया।
आयुक्त श्री मंडावी राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली की लगातार समीक्षा कर वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते आ रहे हैं। इसके तहत आयुक्त आज अचानक शहर में चल रही राजस्व वसूली का जायजा लेकर संबंधित कर्मचारियों एवं वार्ड के लोगों से समेकित एवं संपत्ति करके संबंध में चर्चा की। आयुक्त ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया है। आयुक्त ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली करने राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है। इस टीम को बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। आज निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, विनय श्रीवास्तव व सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *