दंतेश्वरी मंदिर से निकली कलशयात्रा, शहर हुआ राममय


जगदलपुर। अयोध्या में रामलला प्रतिमा की स्थापना को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जागरण समिति के बैनर तले दंतेश्वरी मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकली गई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करती हुई दलपत सागर के समीप श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शहर के अधिकांश मंदिरों को विशेष आकर्षण ढंग से सुसज्जित कर पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिरों भजन कीर्तन के साथ हनुमान चालिसा पाठ किया जा रहा है। अयोध्या के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर ही नहीं, बल्कि पूरा बस्तर संभाग भी राममय हो गया है। राम भक्तों में भारी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *