धर्म – आध्यात्म से मिलती है आंतरिक ऊर्जा संजय पाण्डेय


जगदलपुर। भंगाराम शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नगर निगम के नेता संजय पांडेय भी शामिल हुए। श्री पाण्डेय ने बताया कि अयोजन 20 से 23 जनवरी तक विधि विधान के बीच बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन के कार्यक्रम में पहुंचे संजय पाण्डेय ने कहा कि धर्म और आध्यात्म हमें आंतरिक एवं आत्मीय ऊर्जा प्रदान करते हैं। दैवीय शक्तियां आत्मबल उत्पन्न करती हैं।
समापन अवसर पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रखर वक्ता एवं भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा कि हमारा सनातन धर्म महान है, हमारे धार्मिक ग्रंथ और वैदिक ऋचाओं में अदभूत शक्ति है। इनके अध्ययन मनन से जो अनुभूति होती है, उसे शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।धर्म, आध्यात्म और हमारे वेद पुराणों में ऊर्जा का अकूत भंडार समाहित है। धर्म आध्यात्म की शरण में जाने से हमारे तन मन में अलौकिक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमें सदमार्ग पर चलने और हर जीव के कल्याण में रत हो जाने की प्रेरणा देती है।श्री पाण्डेय ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा सर्व विदित है। देवों के देव महादेव की आराधना से जो फल प्राप्त होता है, वह अकल्पनीय होता है। श्री पाण्डेय ने शिव मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर समिति से जुड़े लोगों को साधुवाद दिया।अयोजन के चौथे और अंतिम दिन विशाल भंडारा का अयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुड़ी, सब्जी, हलवा आदि तैयार कर भगवान को भोग लगाने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। संजय पाण्डेय ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *