युवा कांग्रेस का रोजगार दो, न्याय दो अभियान आरंभ



जगदलपुर। भाजपा द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रतिवर्ष 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का जो वादा किया गया था, उसे नहीं निभाया गया। इस वादाखिलाफी के विरुद्ध देश के बेरोजगार युवाओं की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी छतीसगढ़ पलक वर्मा, छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस की विशेष बैठक में रोजगार दो, न्याय दो पोस्टर लांच कर अभियान की शुरुआत की गई।
इस अभियान को लेकर बस्तर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष अभिषेक डेविड ने बताया कि देश के युवाओं से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी के विरोध में एवं बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने रोजगार दो न्याय दो अभियान की शुरुआत युवा कांग्रेस ने की है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को हक मिलने तक संघर्ष जारी रखना है। इस अभियान का समर्थन करने वाले युवाओ को हिस्सा बनने 8860812345 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम करते हुए जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता युवाओं के बीच जाकर रोजगार के मुद्दे पर चर्चा कर बेरोजगारो से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फार्म भरवाएंगे।इस दौरान ग्रामीण युवा कांग्रेस प्रभारी विक्रांत सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री सुभाष गुलाटी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विमल बिसाई, बस्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रियाज़ खान, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भंवर मौर्य, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र महासचिव अंकित पारख, जाहिद हुसैन, अनुराग महतो, असीम सुता, ज्योति राव, गीता, श्रवण, मोहनीश सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *