लाल चर्च में शांति महोत्सव


जगदलपुर। चंदैया मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च द्वारा नौवां शांति महोत्सव का आयोजन किया गया है। लाल चर्च मसीह समाज के प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए मुंबई के प्रख्यात भाई सूरज प्रेमानी जगदलपुर पहुंचेंगे और शांति महोत्सव की शुरुआत करेंगे। वे 26 जनवरी तक रहेंगें।आयोजन को सफल बनाने के लिए लाल चर्च द्वारा विभिन्न समितियां गठित की गई हैं। आवास, भोजन, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के लिए विगत एक हफ्ते से तैयारी चल रही है। आयोजन में शहर और ग्रामीण विश्वासी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। सूरज प्रेमानी यहां तीन दिन रहकर मेथोडिस्ट एपिस्कोपल कन्वेंशन मैदान में एवं लाल चर्च में बाइबल के अध्यायों का विस्तृत अध्ययन करेंगे। 27 व 28 जनवरी को कटनी के जय मोजेस एवं प्रगति वैश्य भी बाइबिल का विस्तृत अध्ययन करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *