सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की ब्लॉक इकाई का गठन, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
बीजापुर _ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक में समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ब्लॉक स्तरीय इकाई का गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं उपस्थित सदस्यों की सहमति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संरक्षक, महामंत्री, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मनोनीत प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं संरक्षक माधवराव, नीलू यादव, श्रीमान सिंह अग्रवाल, सरजू ठाकुर, रामसाय यादव एवं बेदनाथ ठाकुर।अध्यक्ष श्यामलाल यादव,उपाध्यक्ष सिरधर ठाकुर,सचिव भगत नेवला ,सहसचिव: श्री नरेंद्र सिंह नायक महामंत्री गोविंद यादव, बुधराम कुर्राम, बुधराम अम्बेर, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव एवं यामू बंजारा कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर इसके अलावा समाज की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तुलाराम यादव, सुनील जरवला, रमेश गाड़ी, कमलेश यादव, परमानंद ठाकुर, महाराज यादव, बालसिंह ठाकुर, सागर यादव, महादेव यादव, राजकुमार यादव, जयदेव ठाकुर, श्यामलाल मंडावी, श्रीचरण अग्रवाल, देवेंद्र करैया, सुकमन यादव एवं सुरेश ठाकुर को शामिल किया गया। समाज के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नवगठित ब्लॉक इकाई सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी
