मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में भव्य स्वागत



जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आज जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वनमंत्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी भी आए।
एयरपोर्ट में विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *