पासपोर्ट कार्यालय बस्तर वासियों के लिए बड़ी सौगात किरण देव



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने और किरण देव सिंह के विधायक चुने जाने के बाद बस्तर संभाग में डबल इंजन वाली सरकार की ताकत दिखने लगी है। जगदलपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुलना समूचे संभाग के लिए बड़ी उपलब्धि है। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या नए पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ। पासपोर्ट खुलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने समस्त बस्तर अंचल वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि बस्तर वासियों के लिए काफी ही हर्ष का विषय है कि हमारी बरसों पुरानी मांग रही पासपोर्ट कार्यालय का 25 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री यशस्वी विष्णुदेव साय द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके लिए किरण देव सिंह ने मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। बस्तर अंचल के नागरिकों द्वारा बरसों से पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी। पासपोर्ट कार्यालय खुल जाने से हमारे बस्तर संभाग के लोगों को रायपुर जाकर पासपोर्ट बनाने की समस्या से निजात मिलेगी। बस्तर वासियों को पहले इसके लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, बार बार चक्कर लगाने पड़ते थे, उनके समय और धन की फिजूलखर्ची होती थी।पासपोर्ट बनाने का कार्य किया जाता रहा है। किरण देव ने कहा कि इससे हमारे लोगों को काफी असुविधा हो रही थी ,जिससे निजात दिलाने भाजपा सरकार ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नए पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण कर हमारी बरसों पूरानी मांग को पूरा कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के हितार्थ और छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। साथ ही साथ बस्तर के बेहतर विकास एवं आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए भी तत्पर है और हमेशा रहेगी।

समझ आई डबल इंजन की ताकत
शहर के नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बस्तर संभाग के लोगों की एक बड़ी समस्या और बहुत बड़ी परेशानी दूर कर दी है। अब हमें डबल इंजन की ताकत समझ में आने लगी है। पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने के संबंध में इस संवाददाता ने अनेक लोगों की प्रतिक्रिया जाननी चाही। सभी ने इसे नायाब तोहफा और बस्तर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में यह डबल इंजन की बदौलत ही संभव हो पाया है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा अविनाश सलामे, आकाश ध्रुव, नीतीश कुमार पोयाम आदि ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और हमारे युवा विधायक किरण देव सिंह ने हमारा बहुत बड़ा कष्ट दूर किया है। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *