भगवत गीता के कर्म – सिद्धांत पर चलने वाली भाजपा ने समझा बस्तर की गीता के कर्म का मर्म



प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी परिचित हैं उनकी कर्मशीलता से

नगरनार। श्रीमद भगवत गीता के सिद्धांत पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर की गीता के कर्म के मर्म को समझ लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत तमाम बड़े नेता महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा के कार्यों का बेहतर ढंग आंकलन कर चुके हैं। यही वजह है कि गीता मिश्रा को अब अहमियत दी जाने लगी है। इसकी एक झलक 26 जनवरी को जगदलपुर के सर्किट हाउस में तब दिखाई दी, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे आत्मीयता पूर्वक चर्चा की और उनका तथा उनके परिजनों का हालचाल पूछा।
यहां गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की सलामी लेने और संबोधन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सर्किट हाउस में पार्टी के लोगों से मेल मुलाकात कर रहे थे। भाजपा महिला मोर्चा नगरनार मंडल की अध्यक्ष गीता मिश्रा भी उनसे मुलाकात करने पहुंची थीं।. मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही गीता मिश्रा पर पड़ी, उन्होंने तुरंत गीता को अपने पास बुला लिया। गीता मिश्रा ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री साय बड़ी आत्मीयता के साथ गीता मिश्रा से मिले। उनका और उनके परिजनों का कुशलक्षेम पूछा और महिला मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी ली। इस बीच सीएम विष्णु देव साय और गीता मिश्रा ने मुलाकात की तस्वीर भी खिंचवाई। मंडल अध्यछ गीता मिश्रा ने नगरनार में महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और नगरनार की अन्य जरूरतों एवं समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।मुख्यमंत्री श्री साय ने गीता मिश्रा को भरोसा दिलाया कि नगरनार अंचल की जरूरतों को पूरा करने और समस्याओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री और मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लगभग दस मिनट की इस भेंट ने गीता मिश्रा का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। भाजपा संगठन के प्रति गीता मिश्रा के कामकाज के तरीके से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले से ही परिचित हैं और प्रभावित भी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर क्षेत्र के विधायक किरण देव सिंह भी मंडल अध्यक्ष के संगठन के प्रति उल्लेखनीय कार्यों से काफी प्रभावित हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान गीता मिश्रा द्वारा की गई मेहनत को देख किरण देव सिंह अभिभूत हो उठे थे। किरण देव सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के लिए गीता मिश्रा ने दिन रात एक कर दिया था। गीता मिश्रा के कर्म के मर्म को समझते हुए ही श्री साय और श्री देव उन्हें महत्व देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *