राशन दुकान, गोदाम से लोगों को होगी सहूलियत – किरण देव सिंह



जगदलपुर। शहर के शांति नगर वार्ड में नए बस स्टैंड के पीछे शासकीय राशन दुकान सह गोदाम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम कविता साहू साथ विशेष रूप से उपस्थित थीं।

शांतिनगर में डीएमएफटी मद से राशन दुकान सह गोदाम का निर्माण कराया गया है। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने कहा कि राशन दुकान के निर्माण से वार्ड के नागरिकों को काफी सुविधा होगी, राशन लेने में लोगों को परेशानी न हो इसीलिए राशन दुकान सह गोदामों का निर्माण कराया जा रहा है । इस दौरान एमआईसी सदस्य उदय नाथ जेम्स, यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल, सुषमा कश्यप, अनिता नाग, पार्षद आलोक अवस्थी, पंचराज सिंह, आयुक्त हरेश मंडावी, महामंत्री रामाश्रय सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मनोहर तिवारी, आरेंद्र आर्य, अधिकारी एवं काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *