भाजपा ने चुनाव समेत अनेक मुद्दों पर बनाई व्यापक रणनीति


जगदलपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई।
बैठक में आगामी राज्यसभा के रिक्त सीट के लिए चुनाव के संदर्भ में रणनीतिक चर्चा की गई। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा एवं सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी तक स्वसहायता समूह संपर्क योजना एवं 25 फरवरी से 5 मार्च तक लाभार्थी संपर्क योजना के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्षद्वय सरोज पांडे व लता उसेंडी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्रीगण बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी व केदार कश्यप, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप, विधायक धरमलाल कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *