व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व की परख होती है परीक्षा में – शलभ सिन्हा



जगदलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर, जगदलपुर स्टडी सर्किल आयाम द्वारा नगर के शासकीय क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर में आगामी परीक्षाओं को लेकर चर्चा एवं संवाद के माध्यम से

कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से उपस्थित बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया।
लोकसेवा आयोग परीक्षा तथा उच्च पदों की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों अपने अनुभव साझा करते हुए आईपीएस शलभ सिन्हा ने कहा कि जीवन आपको हमेशा दूसरा अवसर देता है। बस आपके अंदर धैर्य होना चाहिए। स्वाध्याय की कोई सीमा नहीं होती, नोट्स बनाने और लिखने पर भी जोर देना चाहिए। क्योंकि लगातार लिखने से हमारी लिखावट की योग्यता और भी निखरती है। निरंतर स्वाध्याय करने से प्रति पल कुछ नया सीखने को मिलता है। प्रश्न के अनुरूप ही उत्तर की रचना करके लिखना चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि परीक्षाओं से व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यक्तित्व की परख होती है। श्री सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। विद्यार्थियो ने अपने मन की जिज्ञासाएं उनके सामने रखी, जिनका सार्थक समाधान एसएसपी श्री सिन्हा ने किया। मंच संचालन नगर सह मंत्री परिवेद दुबे द्वारा किया गया। साथ ही परिसर चलो अभियान के बारे में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य अमित कुमार ने विषय संबोधन दिया। आयोजन में उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता गणेश नाग, डॉ. केपी सिंह, डॉ.
देवांगन तथा अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेश ध्रुव, एसएफएस प्रदेश सह संयोजक ईश्वर आचार्य, सोशल मीडिया प्रमुख अश्विन पिल्ले, प्रशांत, सौरभ शर्मा, अभिषेक कोशले, अर्थ साहू, दुर्गेश वैष्णव, लीलेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *