दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत



जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार 8 मार्च को बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली हेलीपेड पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान दंतेश्वरी फाइटर की एक थर्ड जेंडर जवान ने भी मुख्यमंत्री को बुके भेंट की।

एक दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एंटी लैंड माईन व्हीकल का अवलोकन किया और दंतेश्वरी फाईटर्स की महिला जवानों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय का दंतेश्वरी फाइटर्स के तृतीय लिंग जवान रानी मंडल ने पुष्प भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल तथा अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *