बेलमेटल शिल्प कला में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मंगलू का निधन





जगदलपुर। बस्तर जिले के तोकापाल जनपद पंचायत के एर्राकोट निवासी मंगलू राम सागर का शनिवार को उनके गृहग्राम में निधन हो गया है,उन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विडंबना देखिए कि जिला पंचायत के नुमाइंदे सूचना के बाद भी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मंगलू राम सागर के निधन की सूचना मिलने के बाद भी उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे।
पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलू राम सागर बेलमेटल शिल्प कला जोकि बस्तर में घड़वा कला के नाम से मशहूर है,इस कला में मंगलू राम सागर पारंगत थे जिनकी ख्याति देश व विदेश तक थी । उनके इस प्रतिभा को देखते हुए नेशनल मेरिट अवॉर्ड राष्ट्रपति पुरस्कार से राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2016 में सम्मानित किया गया था, वह अपने पिछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए।
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मंगलू राम सागर की मौत की सूचना जिला पंचायत के ग्रामोद्योग बोर्ड को दिया गया है किंतु इस विभाग ने सम्मानित करने की बजाय अपमान किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त करने भी नहीं पहुंचे। ग्रामोद्योग विभाग जिला पंचायत के अधिन है और यहां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य निचले क्रम के अधिकारियों में नैतिकता भी नहीं बची कि सम्मान प्राप्त व्यक्ति को ससम्मान विदाई देने के दो पुष्प अर्पित कर सके।सुबह से मौत की सूचना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जारी होने के बावजूद सत्तारूढ़ दल भाजपा व विपक्षी दल कांग्रेस के लोगों ने भी यह जरूरी नहीं समझा की ,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त इस व्यक्ति को अंतिम विदाई दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *