…पुलिस व राजस्व की मुख्य कड़ी अपनी मांगों के लिए लामबंद





जगदलपुर। बस्तर जिले के राजस्व व पुलिस विभाग की मुख्य कड़ी कोतवाल अपनी जायज मांगों को लेकर लामबंद हो रहें हैं जिसके तहत् कोतवाली थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें जिले के सभी तहसीलों से पदाधिकारी व सदस्य आए हुए थे। संभागीय सचिव रघुनाथ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी बड़ी भूमिका है और हम ही शासन की योजनाओं से वंचित हैं। कोटवारी जमीन देने का मामला हो या अन्य सुविधाएं हमें नहीं मिल रहा है। शासन- प्रशासन की मुख्य कड़ी माने जाने के बाद भी हम उपेक्षित है लेकिन अब संगठन को मजबूत कर शासन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को पूरजोर तरीके से रखा जाएगा। कोतवार संघ में लगभग 75 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपनी वेशभूषा में आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *