भाजपा ने याद किया पार्टी के पूर्व सांसद दादा बलीराम कश्यप को



जगदलपुर। भाजपा ने रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के हित के लिए उनके पिता बलीराम कश्यप ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बस्तर वासियों की छोटी से छोटी समस्याओं के लिए सतत संघर्षशील रहे। एक पिता के रूप में उन्होंने हमें जनसेवा और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए सदैव कार्य करते रहने की उत्कृष्ट सीख दी। उनकी प्रेरणा से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बस्तर की बेहतरी के लिए प्रणप्राण से हमेशा कार्यरत हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि दादा बलीराम कश्यप हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए दादा बलीराम कश्यप सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बस्तर का आज विकसित स्वरूप स्व. बलीराम कश्यप के अथक प्रयास व संघर्ष का ही प्रतिफल है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। श्रंद्धाजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, योगेंद्र कौशिक, आनंद मोहन मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, प्रकाश झा, दिनेश पाणिग्रही, शशि रथ, अरूण नेताम, गणेश काले, लक्ष्मण झा, अमरनाथ झा, नागेश्वर राव, रौशन झा, अभिषेक तिवारी, मुरली सेठिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *