926 लाख के सड़क निर्माण कार्य का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन


जगदलपुर। विधायक किरण देव ने आज शहर के बहुप्रतीक्षित 4:50 किलोमीटर लंबी सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया । भूमिपूजन के कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू,भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव ,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे पार्षद पचराज सिंह,सुशीला बघेल ,आलोक अवस्थी ,सूर्या पानी, एवं विद्यासरण तिवारी ,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ,मनोहर दत्त तिवारी ,आरेन्द् आर्य ,अनिल लुक्कड़ उपस्थित थे । शहर के बहुप्रतिक्षित मांगों में से एक इस सड़क के लिए लोगों ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव से बनाने की मांग रखी थी जिस पर विधायक ने इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री जी एवं पीडब्लूडी मंत्री जी को इस सड़क के लिए राशि देने की मांग रखी जिस पर सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते सड़क के लिए राशि स्वीकृत किया । यह सड़क ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रॉसिंग जंक्शन तक 2.05 किलोमीटर सड़क ,करकापाल जंक्शन से बोधघाट थाना तक 2 किलोमीटर सड़क कुल 4.5 किलोमीटर सड़क लागत लगभग 926 लाख रुपए से निर्माण कार्य किया जाएगा । यह सड़क की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से करते आ रहे है । आज सड़क का विधिवत भूमि पूजन किया गया सड़क निर्माण कार्य का जल्द निर्माण शुरू होगा । विधायक द्वारा जनता की मांग अनुरूप कार्य किए जाने पर क्षेत्र की जनता ने विधायक श्री किरण देव को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया है । और इस सड़क की मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों मैं हर्ष व्याप्त है । ज्ञात हो इस सड़क के लिए क्षेत्र की जनता वर्षों से मांग करती आ रही थी लेकिन उनकी मांग बरसों से पूरी नहीं हो पा रही थी क्षेत्र की जनता ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क की मांग जगदलपुर विधायक से किया था जिस पर विधायक ने पहल करते हुए जनता के बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाया । इस दौरान विधायक श्री किरण देव ने कहा क्षेत्र वासियों की बरसों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है 926 लाख की लागत से यह सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा यह सड़क निर्माण अपने तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा । श्री देव ने कहा जनता के मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हम सभी का दायित्व है जिस पर हम लगातार जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है । हमारी डबल इंजन की सरकार विकास करने के लिए वचनबद्ध है हर क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं । श्री देव ने बताया कि ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रासिंग तक एवं करकापाल जंक्शन से बोधधाट चौक तक के सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है । हमने बनाया है हम ही सवारेगें के चरितार्थ पर चौमुखी विकास कार्य किए जाएंगे । इस दौरान श्रीधर ओझा ,राम मूर्ति पांडे ,गोविंद ईनानी ,विक्रम यादव ,शंकर राव ,संतोष बाजपेयी ,आशुतोष पाल ,साधुराम ,श्रीमती गीता ,पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ श्री राजीव बत्रा ,व काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *