नगरनार के उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक पर हमला


जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाने के उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षक पर 12 मार्च 2024 के उपर जानलेवा हमला होने की जानकारी सामने आई है जिससे दोनों पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। इस मामले में नगरनार थाने में सहायक उपनिरीक्षक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया गया है। एन एच 63 जैपुर मार्ग पर लगभग 8.30 बजे महालक्ष्मी कृषि केन्द्र के सामने मेन रोड मारकेल में यह घटनाक्रम हुआ। उपनिरीक्षक रनेश सेठिया के अनुसार अपने हमराह प्र. आर. 1257 खेदू राम ठाकुर के साथ वाहन मोटर सायकल क्रमांक सीजी07-एलएस- 5542 के साथ जा रहे थे। तभी ओवरटेक करते हुये मोटर सायकल क्रमांक ओडी 24-के-0451 में सवार नितिश, अजय ऊर्फ अज्जू तथा अनिल तीनों पहुंचे और पुलिस अधिकारी व उसके साथी के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट किए। इस मारपीट में दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस मामले में नगरनार थाने में 294,332,34,341, 353 व506 के तहत् अपराध कायम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *