दीदी मड़ई में शामिल हुए विधायक किरण भैया


जगदलपुर। दरभा मंडल की लेंड्रा पंचायत में दीदी मड़ई कार्यक्रम में विधायक किरण देव शामिल हुए। तीरथधारा स्व सहायता समूह द्वारा दीदी मड़ई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आयोजन में पहुंचे विधायक किरण देव का महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने तिलक लगाकर एवं पारंपरिक बस्तरिया वाद्य यंत्रों के द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

इस दौरान विधायक किरण देव ने दीदी मडई की सभी बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश में 72 लाख से अधिक माता बहनों के खाते में प्रतिमाह एक हजार एवं साल में 12 हजार रू देने का काम शुरू कर दिया है। हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर रही है। इस दौरान पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष जानकी राव, दरभा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, महामंत्री हरीश कश्यप, अनंत राम कश्यप एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *