विधायक किरण देव ने दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन



जगदलपुर। विधायक किरण देव ने शुक्रवार की शाम दरभा मंडल में लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम नेगानार, लेंड्रा, मावलीपदर, चिंगपाल एवं केशापुर में भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक किरण देव का ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।

दरभा मंडल के नेगानार में विधायक मद से सीसी सड़क निर्माण लागत 6.31 लाख , मावलीपदर में बस्तर विकास प्राधिकरण मद के 6.50 लाख से सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी सड़क निर्माण लागत 6.50 लाख, केशापुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य विधायक मद से 6.31 लाख, केशापुर में सीसी सड़क निर्माण लागत 5.20 लाख, मुंडागढ़ में विधायक मद से सामुदायिक भवन निर्माण लागत 9.74 लाख, चिंगपाल में सांस्कृतिक मंच निर्माण विधायक मद से लागत 3.46 लाख, जिंदपाल में सीसी सड़क निर्माण लागत 5.20 लाख, एवं 10 जगह हैंडपंप खनन हेतु एससीए मद से लागत 14.20 लाख समेत कुल लगभग 70 लाख रुपए ke विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक किरण देव ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपनों के बीच पहुंचकर हमारे बस्तर के पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हूं। श्री देव ने कहा आप सभी की मांग के अनुरूप गांव में विकास कार्य किए जा रहे हैं विकास अनवरत जारी रहेगा। आपके क्षेत्र में करोड़ों के सड़क निर्माण कार्य बजट में शामिल किया गया है। बहुत जल्द इन सड़कों का भी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क निर्माण से आप लोगों की समस्या दूर होगी। हमारी डबल इंजन की सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे हैं। विधायक किरण देव ने अपना अभिभाषण हल्बी में दिया । इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, जनपद अध्यक्ष जानकी राव, जनपद उपाध्यक्ष अनंत राम कश्यप, सरपंच बलराम, पदो कश्यप, उप सरपंच अर्जुन सिंह, दरभा मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, महामंत्री हरीश कश्यप, हरिप्रसाद, लक्ष्मण कश्यप, ललित कश्यप, जगन्नाथ, सीता नाग, दरभा जनपद सीईओ श्री फाफा एवं काफी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे। वहीं भूमिपूजन कार्यक्रम में नवीन राशन कार्ड का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *