शहर और अंचल में ईस्टर पर्व की रही धूम



जगदलपुर। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन आज रविवार को पुनरुत्थान पर्व ईस्टर धूमधाम से मनाया गया. शहर एवं गांवों के भी चर्चो मसीह आराधनालय शलेम चर्च, साल्वेशन चर्च, मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च धुरागांव केसलूर, बाघनपाल यहोवा यीरे चर्च, चर्च आफ गॉड, शालोम पेंटीकास्टल चर्च, प्रेम प्रार्थना भवन वरसेबा चर्च मारानाथा चर्च, बाईबिल मिशन चर्च, बैतसदा चर्च तथा चंदैया मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च जो शहर का सबसे पुराना चर्च है में ईस्टर का पर्व मनाया गया।तड़के 4 बजे लाल चर्च की महिला समिति के तत्वावधान में एक लघु नाटिका ‘यीशु जी उठा है’ का मंचन किया गया। इस लघु नाटिका में यीशु मसीह के जी उठने का वर्णन किया गया।उसके पश्चात लाल चर्च के प्रांगण से ही जुलूस के रुप में पास्टर लारेंस दास एवं प्रापर्टी चेयरमैन रत्नेश बेंजामिन के नेतृत्व में समस्त मसीहजन अहो प्यारो मसीहा जी उठा है, चलो दर्शन को चलें भजन गाते हुए मसीह कब्रिस्तान शांतिनगर गए। कब्रिस्तान में अपने प्रियजनों की कब्रों पर फूल अर्पित कर एवं अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आज ईस्टर मेले का आयोजन
मेथोडिस्ट एपिसकोपल लाल चर्च मैदान पर लाल चर्च की महिला समिति द्वारा ईस्टर मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। ईस्टर मेला सोमवार 1 अप्रैल को दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा इसमें समाज के लोगों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों, खाद्य पदार्थों और अन्य चीजों के स्टाल लगाए जाएंगे। मेले में प्रवेश निशुल्क है और हर जाति धर्म के लोग इस मेले में भाग ले सकते हैं। कोई जाति बंधन नहीं कोई धर्म बंधन नहीं है, मगर मेले के नियमों का पालन कर सभी लोग आनंद उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *