राजनगर ग्राम पंचायत के कांड़कीगुड़ा पारा में पानी के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण



अर्जुन झा-
बकावंड। न नल जल योजना पहुंची है, और न ही जल जीवन मिशन का कोई अता पता है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण कई दिनों से कुएं का पानी पीने को मजबूर हैं। ब्लॉक कॉलोनी के ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के कर्ताधर्ताओं और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके हाल पर छोड़ दिया है।
बकवंड ब्लॉक के मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत राजनगर के कांडकीगुड़ा पारा के ग्रामीणों को आजादी के 76 वर्ष के बाद भी शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। नल जल योजना से प्रतिवर्ष ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं दे पा रही है। जनपद अधिकारी और सरपंच सचिव के सामने ग्रामीणों को पानी के लिए हाथ जोड़कर विनती करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने गांवों के हर घर तक नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया है। वहीं राज्य सरकार ने नल जल योजना चला रखी है। देश के अधिकतर गांवों में जल जीवन मिशन और नल जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, मगर राजनगर के कांडकीगुड़ा पारा के अभागे ग्रामीणों के नसीब में शायद शुद्ध पेयजल पीना लिखा ही नहीं है, या फिर शायद किस्मत की लकीरों को पंचायत प्रतिनिधियों जनपद अधिकारी ने ही मिटा दिया है।

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय से सटी होने के बावजूद ग्राम पंचायत राजनगर के काड़कीगुड़ा पारा के ग्रामीणों को पानी के लिए हर साल में सरपंच सचिव से लेकर उच्च अधिकारी तक ग्रामीणों को दफ्तर का चक्कर काटना और गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। लेकिन ग्रामीण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी के लिए। इस बस्ती के दर्जनों परिवारों को कुएं का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। कुएं का पाली लगभग सूख जाता है और बुरी तरह गंदा हो जाता है। लेकिन मजबूर ग्रामीण क्या करें, उन्हें उसी पानी से काम चलाना पड़ रहा है। जब ग्रामीण जनपद सीईओ से संपर्क करते हैं तो वे सरपंच को सचिव को बोलकर कुछ दिन पानी उपलब्ध करा देते हैं। उसके बाद फिर वही पुराना ढर्रा शुरू हो जाता है।कांडकीगुड़ा पारा के वंचित, तुला, हेमलता, चिंतामणि, पार्वती, जुनकी, बबली, गिरधर, देवराज, तुलेश्वर, प्रिया, पुष्पा ठाकुर, रैमती व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनकी परेशानी का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ और सरपंच सचिव से गांव में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *