विकसित भारत का सपना साकार करने केंद्र में तीसरी बार बनाएं मोदी सरकार – किरण देव



जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान के लिए चंद घंटे ही शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी बस्तर का किला जीतने के लिए प्रचार प्रसार में पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर के विधायक किरण देव ने मंगलवार की शाम शहर के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गयी रैलियों में शामिल हुए और बस्तर लोकसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने और केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने जनता के बीच पहुंच कर आग्रह किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शहर के गांधी नगर वार्ड, वल्लभ भाई पटेल वार्ड और जवाहर नगर वार्ड में डोर टू डोर संपर्क किया और जीवंत संवाद स्थापित कर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने अपील की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्षों के कार्यकाल में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जन जन को मिला है। उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास, जनधन खाता, पक्के शौचालय, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आमजन के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्यान योजना जैसे अनेक काम जमीनी स्तर पर पूरे हुए हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तीन माह में ही मोदी की गारंटियों को पूरी गारंटी के साथ पूर्ण कर रही है। श्री देव ने कहा कि प्रदेश के किसानों व तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया वादा तय समय में भाजपा सरकार ने निभाया। महतारी वंदन योजना में प्रदेश की माता, बहनों, बेटियों के बैंक खाते में एक- एक हजार रुपये की दूसरी किश्त भी पहुंच गई है। भाजपा जनता जनार्दन से जो वादा करती है, उसे ज़िम्मेदारी से निभाती भी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का सपना साकार कर रहे हैं। मौजूदा लोकसभा चुनाव में आमजन का एक एक मत महत्वपूर्ण है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने भाजपा को विजयी बनाएं व बस्तर की युवा आवाज महेश कश्यप को संसद भेजने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सघन जनसंपर्क के दौरान विद्याशरण तिवारी, संजय पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, रौशन झा, अभिषेक तिवारी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *