रथ यात्रा के शुभअवसर पर विधायक मोतीलाल साहू के साथ इंद्रप्रस्थ कालोनी वासियों ने किया वृक्षारोपण

रायपुर :- राजधानी के रायपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ कालोनी में जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष में पर्यावरण प्रेमी संगठन (PPS) तथा पत्रिका समूह के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू रहे वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष क्षेत्रीय पार्षद प्रेम देवांगन रहे। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ जुम्बा और ओम हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण केम्प भी लगाया गया था। पर्यावरण प्रेमी संगठन (PPS) द्वारा विधायक मोतीलाल साहू का सम्मान भी किया गया।

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू द्वारा कालोनी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण का संरक्षण करने का जिम्मा उठाने के लिए पर्यावरण प्रेमी संगठन की सराहना किया। इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू ने कॉलोनी वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा की पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का प्रथम दायित्व है, इस पुनीत कार्य के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है, ताकि हम अपने साथ साथ हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर सकें। विधायक ने आगे कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन कि कमी के चलते हमने हजारों कि संख्या में अपने परिवारजन, रिश्तेदार, मित्रों को खोया है, ऐसी स्थिति दोबारा ना आये इसके लिए हमें पर्यावरण कि रक्षा को गंभीरता से लेना होगा। पार्षद प्रेम देवांगन ने भी कालोनी वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के साथ औरों को भी जागरूक करने कि बात कहते हुए पर्यावरण प्रेमी संगठन के प्रयासों कि सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आर डी दाहिया ने कालोनी के हर एक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसका सरक्षण एवं संवर्धन करने का आह्वान किया साथ ही पर्यावरण के संरक्षण से होने वाले फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
इस आयोजन में ई डब्लूयु एस -बी ब्लॉक महिला समिति इंद्रप्रस्थ फेज -2 सहित कालोनी वासियों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कालोनी वासियों का आभार भी व्यक्त किया।

जुम्बा एवं स्वास्थ्य परीक्षण केम्प का किया गया आयोजन

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान साहु एन्ड ग्रुप द्वारा जुम्बा का आयोजन किया गया था, इस आयोजन में कालोनी के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए जुम्बा का आनंद उठाया। वहीं ओम हॉस्पिटल द्वारा कालोनी में स्वास्थ्य परीक्षण केम्प लगा कर कालोनी वासियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।

पर्यावरण प्रेमी संगठन के टी शर्ट का विधायक ने किया लांच –

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहु ने पर्यावरण प्रेमी संगठन के टी शर्ट लांच करते हुए संगठन को अपनी सुभकामनाये दिया साथ ही पर्यावरण के संरक्षण संवर्धन के लिए संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए आभार प्रगट किया।

इस दौरान पर्यावरण प्रेमी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आर डी दाहिया, प्रांतीय सचिव बेद व्यास मिश्रा कोषाध्यक्ष आर आर वैष्णव, प्रांतीय प्रवक्ता सतेन्द्र पंथ , विराज दाहिया, भागीरथी अग्रवाल,इंद्रप्रस्थ कालोनी के पंडित सुरेन्द्र दुबे, ठाकुर विवेक सोलंकी, अनिल शुक्ला सहित ई डब्लूयु एस महिला समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कालोनी के पुरुष, महिला और बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *