बजट में दल्ली राजहरा से जगदलपुर रेल लाइन के लिए राशि का प्रावधान स्वागत योग्य: मंत्री केदार कश्यप

जगदलपुर :- केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज प्रस्तुत बजट पर छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट देश के विकास को गति देने वाला बजट है। इस बजट में कृषि योजनाओं को और अधिक गति देने के लिए जो प्रावधान किए गए हैं उनका लाभ हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने बजट सर्वस्पर्शी और बस्तर के लिहाज से सौगात भरा बताया है। श्री कश्यप ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की वित्त मंत्री की दूरगामी सोच ने बजट को सर्वस्पर्शी बनाया है। इस बजट में बस्तर संभाग की महत्वपूर्ण मांग दल्ली राजहरा से जगदलपुर 233 किलोमीटर रेल लाइन के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। यह हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर ज्यादा फोकस किया गया है। ग्रामीण विकास के लिए अधिक बजट का प्रावधान करके ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने का प्रयास सराहनीय है।

युवा बनेंगे आत्मनिर्भर
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने के प्रधानमंत्री का फैसला युवाओं को रोजगार देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब 3 करोड़ और मकान बनाए जाने को बजट में शामिल करना गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *