भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, सभी मंडलों में होगा तीन दिवसीय आयोजन

जगदलपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। तिरंगा यात्रा को सफल बनाने भाजपा की रीढ़ माने जाने वाले युवा मोर्चा की टीम ने जिम्मेदारी संभाल ली है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 11,12 व 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।

इसी कड़ी में सोमवार शाम स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी के मार्गदर्शन में भाजयुमो की कार्ययोजना बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों के बीच तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने दिशा निर्देश दिए। बैठक में 11, 12 और 13 अगस्त को तिंरगा यात्रा किया जाना तय किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिंरगा यात्रा के लिए जिला संयोजक जयराम दास, सदस्य लक्षमण झा, रोहित कश्यप, खितेश मौर्य, अभिषेक साव, चित्रकोट विधानसभा प्रभारी बसंत कश्यप, बस्तर विधानसभा प्रभारी लक्ष्मण झा, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी खीतेश मौर्य की नियुक्ति की गई। उक्ताशय जानकारी देते हुए प्रदेश मंत्री भाजयुमो और तिरंगा यात्रा के संयोजक जयराम दास ने बताया कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा। आमजन में देशप्रेम की भावना जागृत करने भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर जिले के 11 मंडलों में तिरंगा यात्रा की शक्ल में बाइक रैली की जाएगी, जिसे भव्यता के साथ सफल बनाने की कवायद में मोर्चा की टीम जुट चुकी है। बैठक में जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, बसंत कश्यप, लक्ष्मण झा, अभिषेक साव, रवि कश्यप, रोहित कश्यप, बलराम बेसरा, गणेश नागवंशी, डिकेश नाग, ओमप्रकाश गुप्ता, अभिषेक तिवारी, विकाश पात्रो, सूर्यभूषण सिंह, योगेश मिश्रा, मनोज ठाकुर, अमित कपूर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *