स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार भी पिछड़ सकता है नगर निगम जगदलपुर

जगदलपुर :- भारत को स्वच्छ बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र स्तर पर केंद्र सरकार ने स्वच्छता अभियान छेड़ रखा है l शहर के समाजसेवी रोहन कुमार ने कहा है कि कुछ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियो की इस अभियान में रुचि नहीं है। इस कारण आज भी जगदलपुर शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में उचित स्थान पर नहीं पहुंच पाया है। आगे भी स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया तो न शहर साफ हो पाएगा और न ही जगदलपुर स्वच्छता सर्वेक्षण मे उचित स्थान बना पाएगा।
स्वच्छता अभियान की पोल तो दलपत सागर, गंगामुंडा तालाब सहित शहर की छोटी बड़ी नालियों ने पहले ही खोल दी है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा कंगोली और पल्लीगांव के रहवासी स्थानों के समीप शहर के कचरे खुली जगह पर लगातार जन विरोध के बावजूद फेंका जा रहा है। इस कचरे में खाना दूंढते गोवंश और सुअर, कुत्ते सड़े गले खाद्य पदार्थो के साथ प्लास्टिक भी खा रहे हैं।जिससे हमारे गौ वंश की जान जा रही है। साथ ही कचरे से दुर्गंध फैलने के साथ बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।l मक्खियों और मच्छरों का प्रजनन हो रहा है और प्रतिदिन मलेरिया, डेंगू, जापानी एलिफेंटेसिस रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जल्द इस पर काबू नहीं पाया गया तो वो दिन दूर नहीं जब शहर मे यह बीमारियां विकराल रूप ले लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *