यही तो है सच्चा रखवाला…

अर्जुन झा-
*जगदलपुर।* आज इंसान से ज्यादा भरोसेमंद जानवर हो गए हैं। आदमी एकबार दगा दे सकता है, मगर जानवर अपने मालिक को कभी दगा नहीं दे सकता। उसमें भी कुत्ता सबसे ज्यादा स्वामी भक्त होता है। कुत्तों की वफादारी के ढेरों उदाहरण हमारे सामने हैं। जगदलपुर के एक भाजपा नेता के परिवार में एक डॉगी बिल्कुल पारिवारिक सदस्य की तरह रहता है। पूरा परिवार इस डॉगी की वफादारी का कायल है। परिवार के सदस्यों का कहना मानने और उनकी सुरक्षा के लिए यह डॉगी हर पल तत्पर रहता है। परिवार के हर सदस्य से इस डॉगी को भरपूर प्यार मिलता है। यही वजह है कि हर साल रक्षा बंधन के अवसर पर परिवार की बेटी अपने भाई के साथ साथ इस डॉगी को भी राखी बांधती है। राखी बांधने से पहले डॉगी की आरती करती है और उसके माथे पर तिलक लगाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *