अमर बलिदानी भगत सिंह जयंती
कवर्धा,,,भारत के महान सपूत महान क्रांतिकारी भगत सिंह जी की जयंती पर बाल योग शाला ग्राम जैतपुरी रामचुवा के बाल योग साधकों ने यज्ञ कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया वही दूसरी ओर शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुरी में प्रात: काल छात्र – छात्राओं ने भगत सिंह जी के चलचित्र पर सुमन अर्पित कर उन्हें शत शत नमन किया।

इस बीच योग प्रशिक्षक हरिराम साहू ने भगत सिंह जी को स्मरण करते हुए कहां की भारत माता के सपूत भगत सिंह जी जिन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए राष्ट्र रूपी यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति दे दिया।
उन्होंने हंसते – हंसते फांसी के फंदे को स्वीकार कर लिया,उनके इस त्याग को हम सबको सदैव याद रखना चाहिए ।
वर्तमान में युवा पीढ़ी उनको आदर्श मानकर अपने अंदर राष्ट्र भक्ति जगा रहे हैं,राष्ट्र भक्ति ही सर्वोपरि हैं। हम सबको राष्ट्र हित में सदैव तत्पर रहना चाहिए।
इस प्रकार बाल योग शाला ग्राम जैतपुरी रामचुवा के योग साधकों ने इंकलाब जिंदा बाद का नारा लगाया और भगत सिंह जी को नमन किया।
प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक श्रीमति संध्या धुर्वे, श्रीमती मनीषा चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू ,
योग प्रशिक्षक हरिराम साहू
,बाल योग शाला से धर्मेंद्र श्रीवास,किशन यादव,तिलक पटेल सहित योग साधकगण उपस्थित रहे।
