विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस_के अवसर पर जनजागरूकता शिविर और वर्कप्लेस मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन

कवर्धा :- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल राज सर एवम् सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ केशव कुमार ध्रुव व जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्रीमती अनुपमा तिवारी मेम के परस्पर समन्वय तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ विनोद चंद्रवंशी के मार्गदर्शन* में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया में जन जागरुकता शिविर एवम् मितानिन और स्टॉफ नर्स व ऑफिस स्टाफ के बीच वर्कप्लेस स्ट्रैस मैनेजमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की सार्थकता को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सिद्ध करते हुए मानसिक स्वास्थ्य विषय पर ध्यान केंद्रित किया गया व तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए।साथ ही उचित तनाव प्रबंधन हेतु योगा एवम् शारीरिक व्यायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल हेतु जिला मानसिक स्वास्थ टीम अनिल हियाल अखिलेश साहू और आराधना बंजारे के द्वारा प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया के समस्त स्टाफ उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *