जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी `द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

जगदलपुर :- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थिएटर में जाकर गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। गुजरात के गोधरा में हुई सच्ची धटना पर आधारित साबरमती रिपोर्ट फिल्म सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ देखी। जिसमें जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर मंडल, नानगुर मंडल, नगरनार मंडल, दरभा मंडल के भाजपा कार्यकता शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने फिल्म देखने के बाद सच्ची घटना पर आधारित द साबरमती रिपोर्ट फिल्म की जमकर सराहना की और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के प्रति आभार प्रकट किया। फिल्म देखने पहुंचे लोगों में जिला महामंत्री वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, फूलसिंह सेठिया, सतीश सेठिया, प्रकाश झा, राजेश श्रीवास्तव, एल ईश्वर राव, योगेश ठाकुर, योगेश शुक्ल, दिनेश पाणिग्रही, नीलम यादव, त्रिवेणी रंगारी, राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, विक्रम यादव, रौशन झा, संतोष बघेल, राधे सेठिया, नीलांबर सेठिया, ममता राणा एवं भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *