गीता मिश्रा के कर्म पथ को सराहा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने

जगदलपुर। नगरनार मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्रा के संगठन हित में कामकाज को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जमकर सराहा है। श्री देव ने कहा- गीता जी आप कर्म पथ पर अग्रसर होते रहिए, फल जरूर अच्छा मिला। ये बातें किरण सिंह देव ने तब कही, जब गीता मिश्रा श्री देव के पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं।
जगदलपुर क्षेत्र के विधायक किरण सिंह देव को पुनः प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर नगरनार मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्र ने महिला मोर्चा की नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर स्थित श्री देव के आवास पर उन्हें बधाई देने गई थीं। इस अवसर पर गीता के साथ मोर्चा की संगीता महाराणा, रीत नाथ व अन्य नेत्रियां भी रायपुर गईं थीं। टीम गीता द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत श्री देव ने कहा कि बीजेपी जनहित के सभी मुद्दे पर सार्थक पहल करती आई है और करती रहेगी। किरण सिंह देव ने संगठन हित में गीता मिश्रा और उनकी टीम की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा – संगठन हित में आपका परफॉरमेंस बहुत ही अच्छा है, आप इसी तरह कर्म पथ पर अग्रसर होते रहिए, आपको आगे चलकर फल जरूर अच्छा मिलेगा। किरण देव ने कहा – मैंने कई बार नगरनार क्षेत्र का दौरा किया है और हर दौरे में महिलाओं की उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि आप जो कर रही हैं, बेहतर कर रही हैं, हमारे मंडल भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अच्छी मेहनत कर रहे हैं। हमारी पार्टी का उद्देश्य है निष्काम जन सेवा, यानि बिना किसी कामना के निस्वार्थ भाव से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान में योगदान। हमारे पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का भी यही सिद्धांत रहा है। गीता जी आप इस सिद्धांत का अच्छे से पालन कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि किरण देव सिंह को दोबारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा और उनकी टीम ने जमकर खुशियां मनाई थी। खूब आतिशबाजी की गई और मीठाई भी बांटी गई थी। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से अपनी तारीफ सुनकर गीता मिश्रा की खुशी का पारावार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *