साय सरकार ने 33 निगम मंडलों मेें की नियुक्ति, सौरभ को खनिज, संजय को नान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद 33 निगम मंडलों में नई नियुक्ति की गई है। जारी सूची में विधायक नंदकुमार साहू को आरडीए, पूर्व विधायक सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुची में कई पुराने नेताओं को एक बार फिर नियुक्ति दी गई र्है।

राज्य सरकार द्वारा जारी सूची में जिन नेताओं को निगम मंडल में नियुक्ति दी गई है उनमें भूपेंद्र सवन्नी को अध्यक्ष, छग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम , लोकेश कावडिया को अध्यक्ष छग नि:शक्त जन वित्त एवं विकास निगम, मोना सेन को अध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, गौरी शंकर श्रीवास को उपाध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, शालिनी राजपूत को अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड, चंद्रक्रांति वर्मा को उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड, डॉ. वर्णिका शर्मा को अध्यक्ष राज्य बाल कल्याण बोर्ड, राकेश पाण्डेय को अध्यक्ष छग खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, शम्म्भू नाथ चक्रवर्ती को अध्यक्ष छग माटीकला बोर्ड, सौरभ सिंह को राज्य खनिज विकास निगम, अमरजीत सिंह छाबड़ा को अध्यक्ष छग राज्य अल्पसंख्यक कल्याण आयोग, सुरेंद्र कुमार बेसरा को अध्यक्ष अंत्यव्यवासी सहाकरी वित्त एवं विकास निगम, जितेंद्र कुमार साहू को अध्यक्ष छग राज्य तेलघानी विकास बोर्ड, प्रफुल्ल विश्वकर्मा को छग लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, प्रहलाद रजक को अध्यक्ष छग रजककार विकास बोर्ड, ध्रुव कुमार मिर्धा को अध्यक्ष छग चर्म शिल्पकार बोर्ड, शशांक शर्मा को अध्यक्ष संस्कूृति परिषद, भरतलाल मटियारा को अध्यक्ष छग मछुआ कल्याण बोर्ड, डॉ. लखनलाल धीवर को उपाध्यक्ष छग मछुआ कल्याण बोर्ड, राजा पांडेय अध्यक्ष छग पाठ्य पुस्तक निगम, राजीव अग्रवाल को अघ्यक्ष छग स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवेलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड, नीलू शर्मा को अघ्यक्ष पर्यटन मंडल, सुरेश कुमार चंद्रवंशी को अघ्यक्ष छब राज्य कृषक कल्याण परिषद, चंद्रहास चंद्राकर को अघ्यक्ष राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, संदीप शर्मा को अघ्यक्ष छग राज्य खाद्य आयोग, चंदूलाल साहू को अघ्यक्ष छग राजय भंडार गृह निगम, अनुराग सिंहदेव को छग गृह निर्माण मंडल, केदार नाथ गुप्ता को अघ्यक्ष छग राज्य दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर, संजय श्रीवास्तव को अघ्यक्ष छग स्टेअ सिविल सप्लाईप्ज कारर्पाेरेशन, नंदकुमार साहू अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, रामप्रताप सिंह अघ्यक्ष छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, योगेशदत्त मिश्रा को अघ्यक्ष श्रम कल्याण मंडल, श्रीनिवास राव मद्दी को अघ्यक्ष छग राज्य वित्त आयोग, रामसेवक पैकरा को अघ्यक्ष छग राज्य वन विकास निगम, दीपक महस्के को अघ्यक्ष छग मेडिकल सर्विस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड और विकास मरकाम को अघ्यक्ष छग आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड में नियुक्ति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *