MATS University में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम पर आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रायपुर, 22 सितंबर 2026।
आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम के अंतर्गत MATS University, Pandri, Raipur के योग विभाग द्वारा 22 सितंबर को योग हॉल, द्वितीय तल में आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर जनरल श्री प्रीयेश पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव एवं कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं तथा स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।

शिविर में श्री नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. सी. ए. घाटगे, डॉ. योगेश पाण्डेय, डॉ. सरोज आहुजा, शिविर प्रभारी डॉ. संगीता यदु एवं डॉ. गितेश पटेल ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान किया।

शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं वजन की जाँच के साथ महिला स्वास्थ्य, लीवर-किडनी, हड्डी-जोड़, त्वचा रोग, मोटापा एवं जीवनशैली संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया गया। आवश्यकता के अनुसार प्रतिभागियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ भी प्रदान की गईं।

विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं कर्मचारियों ने शिविर में सहभागिता कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लिया।

शिविर के सफल आयोजन में योग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. योगेश कुमार, डॉ. राघव कुमार वर्मा, डॉ. नवीन कुमार पटेल एवं डॉ. आशीष धर दीवान का सराहनीय योगदान रहा।

यह शिविर विश्वविद्यालय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक स्वास्थ्य देखभाल तथा योग एवं आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *