भाजपा के स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी l भाजपा द्वारा अपने स्थापना दिवस को लेकर कई तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा पखवाड़ा के पंचम दिवश मे कापसी मंडल के कार्यकर्ताओ के द्वारा गाँव गाँव मे दौरा कर ग्रामीणों को भाजपा सरकार के द्वारा संचालित महत्वकांशी योजना के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए साथ ही बुधवार की शाम,रात अंचल में अचानक आई तेज आंधी तूफान और बारिश ने किसानो की मक्के की खड़ी फसल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया,जानकारी मिलते ही कापसी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम किसानो के खेत पहुची,पीवी 34 के किसान बिमल हाजरा,मृणाल मंडल,कनक मल्लीक,श्यामल हालदार, माहेन मंडल ,बिजन मिस्त्री , प्रसंजित मल्लिक ,बदल मजूमदार, बिपुल मिस्त्री आदि ने कहा कि गांव में काफी नुकसान हुआ बहुत से किसानों का मक्का की फसल गिर गया जो कि किसान के लिए बहुत ही नुकसान हुआ जो चिंता का विषय है,किसानो ने कहा कि मै कर्ज लेकर मक्का लगाया हु जो कि अभी मक्का गिर गया है इसमें हुए नुकसान से मै कर्ज चुका नहीं पाऊंगा और भी किसानों का समस्य सुना तथा तत्काल मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपंकर दत्ता ने पटवारी और तहसीलदार से संपर्क कर किसानों को हुई नुकसान का अवलोकन कर मुआवजा प्रकरण बनाने को आग्रह किया.
इस अवसर पर कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपंकर दत्ता,जिला कार्यकारणी सदस्य अमर ब्रह्मचारी,तुषार सरदार,कुणाल चक्रवाती,अमित दास,बिमल साहा आकाश सरकार,रमेन मंडल व अन्य भाजपाई शामिल हुए।
