धरमपुरा स्थित राकसमुंडा तालाब की होगी जांच
जगदलपुर। तालाबों कब्जा एक गंभीर समस्या है। यह समस्या जगदलपुर में भी देखी जा रही है। इससे न केवल जल संसाधन प्रभावित होते हैं बल्कि लोगों के जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तालाबों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए कानूनी उपाय उपलब्ध है लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।
नगर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में स्थित राकसमुंडा तालाब पर सालों से किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस बात को वार्डवासी एवं पटेल पुजारी भी जानते हैं। वार्डवासियों की शिकायत पर पार्षद संग्राम सिंह राणा, तहसीलदार रूपेश कुमार मरकाम एवं पटवारी बीआर पोरते की उपस्थिति में स्थल का निरीक्षण किया गया।तहसीलदार मरकाम ने कहा वार्ड वासियों की शिकायत पर स्थल का निरीक्षण किया गया है। पुराने रिकॉर्ड निकला जाएगा। मैं जल्द टीम गठित कर जांच करवाऊंगा। टीम में राजस्व निरीक्षक, पटवारी, नजुल शाखा के अधिकारी स्थल निरीक्षण कर मुझे अवगत कराएंगे। तालाब गांव की होगा तो उसे मुक्त कराया जाएगा। उस जगह में जितनी भी नजूल की जमीन निकलेगी उसे भी मुक्त किया जाएगा। पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा प्रशासन अपना काम कर रहा है। तहसीलदार ने स्वयं इस पर संज्ञान लिया है। तालाबों पर अवैध कब्जे को रोकने के लिए कानूनी उपाय उपलब्ध है। प्रशासन समुदाय और सभी लोगों को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए काम करना चाहिए। वार्डवासियों ने रहने के लिए पट्टे की भी मांग की है, तहसीलदार ने जल्द निराकरण करने की बात कही है। इस अवसर पर तेज सिंह ठाकुर, प्रभांश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, भोलू ,सालिक राम गुप्ता, जयंती डे सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
