भारत को परम वैभव तक ले जाना हम सबका परम कर्तव्य: महापौर संजय पाण्डेय
जगदलपुर। मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा रविवार को शहर के सिटी ग्राउंड में आध्यात्मिक सत्संग व दहेज मुक्त विवाह का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों का विनाश करके स्वच्छ भारत का निर्माण करना है।
इस अवसर पर 4 जोड़े दहेज मुक्त विवाह के बंधन में बंधे। सात लोगों ने महारानी अस्पताल में रक्तदान किया। वहीं 100 लोगों ने पेड़ दान संकल्प का फॉर्म भरा। महापौर संजय पाण्डे ने कहा संत श्री रामपाल महाराज के सानिध्य में और मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित दहेज मुक्त, बारात मुक्त, बैंड बाजा मुक्त विवाह समाज को एक नई दिशा देगा। समाज में बदलाव तो आएगा साथ ही नई पीढ़ी को एक नई दिशा भी देगा। समाज में गरीबी, अशिक्षा जैसी बहुत सारी विसंगतियां फैली हुई है। ऎसी विसंगतियों को दूर करने में आध्यात्म का बड़ा योगदान व महत्व है। आज शहर में जिस तरह का आयोजन हुआ है ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता फैले और लोग दहेज मुक्त विवाह में शामिल हों। समाज में दहेज प्रथा एक कलंक है इसे दूर करना हम सब का कर्तव्य है। इसके लिए सभी समाज आगे बढ़े व जागृत हों तभी इस विकराल समस्या से निजात पाई जा सकती है। हर देश की अपनी नीति है। भारत की नीति वेद, पुराण, शास्त्र, संत, मुनि हैं। भारत को परम वैभव तक ले जाना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजा राम तोड़ेम, नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, दिनेश नाग, गणपत सेठिया, दुष्यंत साहू, पंकज दास, जगदीश दास, जयपाल सेठिया, वनवासी बघेल आदि मौजूद रहे।
