14 से 25 अप्रैल तक भाजपा चला रही है डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के संपूर्ण जीवन, देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को बताया जा रहा है। इसके तहत भाजपा विभिन्न कार्यक्रम,चर्चा, गोष्ठी का आयोजन कर रही है। इसी तारतम्य में आगामी 22 अप्रैल को स्थानीय पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हाॅल में विशेष संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कर रही है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह बघेल शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब के विचारों को जन जन तक पहुंचाने विविध कार्यक्रम कर रही है। 22 अप्रैल को आयोजित विशेष संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल सम्मिलित होंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान की नींव रखी। भाजपा के डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम में नगर निगम पूर्ण सहयोग और गरिमा देने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला मंत्री नरसिंह राव ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ता समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित हों एवं आमजन को भी जोड़ने प्रयास करें। बाबा साहेब के विचारों का व्यापक प्रसार कार्यक्रम का उद्देश्य है। बैठक का संचालन नगर महामंत्री आर्येन्द्र सिंह आर्य ने एवं आभार प्रदर्शन नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से योगेंद्र पाण्डेय, खेमसिंह देवांगन, हरिराम मंडावी, प्रवीण सांखला, पुरुषोत्तम जोशी, आलोक अवस्थी, शशिनाथ पाठक, तुलसुराम कश्यप, दिनेश के.जी., राजपाल कसेर, संतोष गौर, लक्ष्मण झा, यशवंत ध्रुव, पितामह नायक, संजय विश्वकर्मा, निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, कलावती कसेर, उमा मिश्रा, ललिता बघेल, उर्मिला यादव, आशा साहू, श्वेता बघेल, गायत्री बघेल, पूनम सिन्हा, गिरिजा गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, हरीश पारेख, तरूण पाण्डे, मुन्नालाल कश्यप, सुखदेव मंडावी, गणपति, दिलीप दास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *