जगदलपुर की सड़कों का होगा कायाकल्प
जगदलपुर।शहर की सड़कों का अब कायाकल्प होगा। करोड़ों रुपयों की लागत से प्रमुख सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण होगा। इन कार्यों का भूमिपूजन आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय ने किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षदों की उपस्थिति में आज जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन समारोह कैलाश होटल चौक, धरमपुरा में आयोजित किया गया। अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक रोड चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य लंबाई 5 किमी लागत 2791.67लाख, कैलाश होटल धरमपुरा से हनुमान मंदिर तक रोड चौड़ीकरण कार्य लंबाई 1 किमी लागत 250.89 लाख, विवेकानंद आश्रम से नेगीगुड़ा होते हुए सर्वोदय स्कूल तक चौड़ीकरण कार्य लंबाई 1.45 किमी लागत 281.48 लाख का भूमिपूजन हुआ है।
