नयापारा मुख्य मार्ग का डामरीकरण आरंभ
जगदलपुर :- शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड नयापारा सड़क का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर नयापारा मुख्य मार्ग सड़क निर्माण कार्य के डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। सामने दशहरा व दीपावली पर्व को देखते हुये सर्वप्रथम निर्माणाधीन अधूरे हिस्से में डामरीकरण किया जा रहा है, जिससे कि आमजनों को सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिल सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकनिर्माण विभाग को गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने निर्देश दिये है।बुधवार को कार्य प्रारंभ होने पर वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी, आशुतोष पाण्डेय, गोविंद ईनाणी, काजल साहू, तेजिंदर सिंह,अमित कपूर,तपन , पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि नयापारा के सड़क निर्माण के डामरीकरण करने का कार्य शुरू हो गया है। जिसका निर्माण जल्द पूरा किया जायेगा।
