कोतवाली पुलिस की गुंडा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही

जगदलपुर :- पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, के दिशानिर्देशन, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिनांक 11.10.26 पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने वाले हिस्ट्री शीटर बदमाश गौरव बिसाई पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि प्रार्थी धरमपुरा शराब दुकान मैनेजर ने थाना कोतवाली जगदलपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह दिनांक 11.10.2026 को शाम करीबन 06.00 बजे अपने किराए की घर पर खाना बना रही थी कि पड़ोस में रहने वाला गौरव बिसाई नाम का व्यक्ति गलत नियत से पीड़िता के हाथ बांह को पकड़ कर लज्जा भंग करने लगा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध क्रमांक230/26 धारा 74, 331.1 BNS के तहत् अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना प्रार्थी एवं गवाहों का कथन तथा अन्य साक्ष्य एकत्रित कर तत्काल आरोपी गौरव बिसाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी गौरव बिसाई पिता नंदू बिसाई, 25 साल, थाना कोतवाली, जगदलपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम
थाना इंचार्ज- PSI रानी सोनी
HC- विनोद चांदने
आरक्षक – भीम मंडावी, टामन बघेल ,हरीश कश्यप,राजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *