ग्राम बड़े बोदल में भी धर्मांतरण पर लगा ब्रेक


जगदलपुर। बस्तर जिले की नानगुर तहसील के ग्राम बड़े बोदल में भी धर्मांतरण गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया गया है। गांव के अटल चौक पर बोर्ड लगाकर ईसाई धर्म प्रचारकों का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।


बड़े बोदल में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक पेसा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम 1996 के अंतर्गत ग्राम की परंपरा, रीति-रिवाज एवं सांस्कृतिक संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस अवसर पर ग्राम सभा द्वारा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना बोर्ड स्थापित किया गया। ग्रामसभा ने निर्णय लिया कि गांव में किसी भी प्रकार के बाहरी आयोजन, सभा या कार्यक्रम से पूर्व ग्रामसभा की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। खासकर ईसाई धर्म प्रचारकों के प्रवेश, प्रार्थना सभा आयोजन के खिलाफ यह फैसला लिया गया है। इस अवसर पर सरपंच पति सुखनाथ नाग, उप सरपंच गंगाराम कश्यप, माटी पुजारी टीरो नाग, कोटवार सुकरू कश्यप, पटेल सोमारू मंडावी, पुजारी फागुराम गोयल, रामकुरसो गोयल, कोटवार हरिसिंह नाग, ग्राम प्रमुख महेश गोयल, तुलसीराम मंडावी, गुंजुराम मंडावी, परदेसी कवासी, बंडकूराम कश्यप, एलिशा मंडावी, जदू राम नाग, संतराम नाग, नडगू राम कश्यप, जानू राम नाग, शिबो बघेल, भीमसेन नाग, गागरु बघेल, लाल कुमार कश्यप, सुखदेव नाग, रामधर नाग सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *