राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर।‌ श्रमिक दिवस पर आज शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सभी को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका होती है। आप सभी श्रमिक भाईयों, माता, बहनों से निवेदन है केंद्र सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। जिससे आप सभी को शासन की योजनाओं का लाभ मिले। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकारों ने कल्याणकारी योजनाएं आप श्रमिकों के लिए बनाई हैं। शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि संजय बाजार में शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत हमारे श्रमिकों के लिए 5 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था की जा रही है। भोजन केंद्र जल्द प्रांरभ किया जाएगा। हमारी सकार की मंशा है हमारे श्रमिक भूखे ना रहें। केंद्र सरकार की योजनाओं के अलावा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं में मुख्यमंत्री सियान जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा उपकरण योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना व कई महत्वपूर्ण योजनाएं आपके लिए बनाई गई हैं। इसका आप सभी अवश्य लाभ लेकर अपने और श्रमिकजनों को बताएं और श्रम विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। शासन आपके हितों की रक्षा के योजनाओं का क्रियान्वयन विभाग के माध्यम से करता है। आज श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 476 श्रमिकों को शासन की योजनाओं के तहत सिलाई मशीन, सहायता राशि, औजार किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संघ द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संध ने श्रमिकों के लिए शहर में सामुदायिक भवन व अन्य मांगें रखीं। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जल्द भवन निर्माण की बात कही। इस दौरान छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष रघुनाथ नागेश, मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, यशवर्धन राव, महासचिव शिवशंकर कुरानी, गुलाब चंद बैस, सुमनी ठाकुर, फागूराम कश्यप, श्रीमती बुदरी, श्रम अधिकारी भूपेंद्र नायक व काफी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *