उप नेता प्रतिपक्ष की करनी से हो गया कांग्रेस का भ्रष्ट चरित्र उजागर: प्रकाश झा

जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्षद कोमल सेना को उप नेता प्रतिपक्ष जैसे फर्जी और अवैधानिक पद पर नियुक्त करना लोकतंत्र की मूल भावना और नगर निगम के नियमों का घोर उल्लंघन है।
यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कही है। श्री झा ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार के दौरान पिछले कार्यकाल में पार्षद रही कोमल सेना ने 100 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही महिलाओं के साथ ठगी कर वसूली की। इसके प्रमाण उस दौरान सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एवं ऑडियो हैं। कांग्रेस के सरकार में जहां सांसद, विधायक एवं महापौर कांग्रेस के ही थे और सरकार भी कांग्रेस की ही थी और कांग्रेसी सरकार ने ही कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस दौरान भाजपा के विरोध स्वरूप थाना घेराव एवं अन्य प्रदर्शन पर बलपूर्वक तानाशाही का परिचय देते हुए भाजपा के 700 से अधिक वरिष्ठ भाजपाई एवं कार्यकर्ताओं को तत्कालीन कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने जेल भेज दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा ने कहा कि नगर निगम अधिनियम में उप नेता प्रतिपक्ष नामक किसी भी पद का कोई उल्लेख नहीं है। यह कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी और सत्ता के लालच का प्रतीक है, जिसमें जनता को भ्रमित करने और दिखावे की राजनीति करने की कोशिश की जा रही है।प्रकाश झा ने कहा कि कांग्रेस आज भी अपना चाल चरित्र नहीं भूली एवं नगर निगम के तीसरे कार्यकाल में निगम की जांच समिति द्वारा सरकारी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर मामले में दोषी ठहराने के बाद धोखाधड़ी के आरोप में सदन में माफी मांगने वाले राजेश चौधरी को अपना नेताप्रतिपक्ष बनाना कांग्रेस की भ्रष्ट मानसिकता का पर्याय है। प्रकाश झा ने कहा है किbभाजपा इस अवैधानिक नियुक्ति का कड़ा विरोध करती है और नगर निगम प्रशासन तथा कांग्रेस पार्टी से मांग करती है कि इस प्रकार की भ्रष्ट नियुक्ति पर तत्काल रोक लगाए और इस निर्णय को निरस्त करे। प्रकाश झा ने कहा कि भाजपा जनता को आश्वस्त करती है कि वह नगर निगम में पारदर्शिता, नियमबद्ध कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *