नकटी सेमरा में विकास कार्यों का विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर :- जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नकटी सेमरा पंचायत में निमार्ण कार्य का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने नकटी सेमरा पंचायत में 500 मीटर सी सी सडक लागत 14.06 लाख रूपए का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य श्रीती शर्मा, सरपंच पद्मनी नाग, उपसरपंच गणेश नागवंशी उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारे सरकार में हर क्षेत्र में विकास कार्य करना है। जिसके तहत लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। नकटी सेमरा में मांझी पारा में बहुत पुरानी मांग थी सी सी सडक की जिसका आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। श्री देव ने निर्माण कार्य गुणवत्ता व तय समय सीमा में करने का निर्देश दिया। इस दौरान मनोहर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, सीईओ अमित भाटिया,मंडी बोर्ड के श्री खेरानी , राधे पन्र्दे,तपन ,व ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *