बुरून्दवाड़ा के वार्षिक मंड़ई (मेला) में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बुरुन्दवाड़ा (सेमरा) में प्रतिवर्ष ऐतिहासिक वार्षिक (मेला )मंडई का आयोजन होता है जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव ने माता मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की माता से कामना किया। मंडई में पहुंचकर क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उन समस्याओं को निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिया। बुरून्दवाड़ा में ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का पारंपरिक रूप से ग्रामवासियों ने तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया । वार्षिक मंडई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि वार्षिक मंडई में शामिल होकर आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। मंडई में आसपास के सभी क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं । हमारे बस्तर में आयोजित मेला,मंडई का अपना विशेष महत्व होता है। जिसमें हमारी बस्तर की कला, संस्कृति,परम्परा का समावेश होता है। वहीं मेला में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य,सरपंच व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।
