सांसद कश्यप को लड्डुओं से तौलकर रेल आंदोलन समिति और संजय बाजार के व्यापारियों ने जताया आभार

जगदलपुर। बस्तरवासियों को केंद्र सरकार ने रावघाट – जगदलपुर नई रेल लाईन की स्वीकृति देकर बड़ी सौगात दी है। इसे लेकर बस्तर संभाग के लोगों में हर्ष का माहौल है। बस्तर वासियों द्वारा डबल इंजन सरकार के जनप्रतिनिधियों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से इस बड़ी सौगात हेतु उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। आज जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में बस्तर रेल आंदोलन समिति के सदस्यों और संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों एवं नागरिकों ने बस्तर सांसद का महेश कश्यप का अभिनंदन स्वागत कर बस्तर को नई रेल लाईन की स्वीकृति दिलाने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
संजय मार्केट चौक पर व्यापारियों और रेल संघर्ष समिति के सदस्यों ने आतिशबाजी कर बस्तर सांसद का बाजे गाजे और पुष्प वर्षा के साथ सांसद महेश कश्यप का भव्य किया। ततपश्चात मार्केट के भीतर बस्तर सांसद महेश कश्यप को लड्डुओं से तौलकर इस रेल लाईन के स्वीकृति हेतु सभी लोगो ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दें कि बस्तर सांसद श्री कश्यप चुनाव में विजयी होने के बाद से ही बस्तर के रेल मामले सहित अन्य मामलों को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। बस्तर क्षेत्र की रेल लाईन परियोजना हो या नई ट्रेनों के संचालन का मामला हो सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए सांसद महेश कश्यप द्वारा इन विषयों से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाता रहा है। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने बस्तर सांसद को फूल माला पहनाकर इस सौगात हेतु धन्यवाद दिया। सांसद महेश कश्यप ने स्वागत हेतु सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज आप सभी से मिले प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ने मेरे सेवा के संकल्प को और मजबूत बनाया है। इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी के सहयोग व सुझाव के माध्यम से बस्तर को उच्च शिखर पर ले जाना है। श्री कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आप सभी लोगों ने मुझ पर विश्वास जताकर मुझे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर तक पहुंचाने का कार्य किया है, बस्तर का विकास ही मेरा लक्ष्य है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सहकारिता से लेकर रेलवे एवं अन्य सभी क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ एवं बस्तर डबल स्पीड से विकास कर रहे हैं। हमारे राज्य में डबल इंजन वाली सरकार है, यहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम हो रहा है। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बस्तरवासियो को दी गई रावघाट-जगदलपुर रेल लाईन की नई स्वीकृति से इस पूरे क्षेत्र के विकास की आकांक्षाओं को बल मिलेगा। जनता की इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा कर सौगात देने हेतु मै देश के प्रधानमंत्री व रेलमंत्री, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान पंकज सिंघल, हरेश नागवानी, विष्णु ठाकुर, दशरथ कश्यप, किशोर पारख, संपत झा, शिव चांडक, टीके शर्मा, रोहित सिंह बैंस, सुनील खेड़ुलकर, चंद्रेश चांडक, सुनील गिरधरज़, राजेश सोनी, कन्हैया पुरोहित, सुरेश जैन, शिखर मालू, गाजिया अंजुम, अनिता राज, उर्मिला आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, ज्योति गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *