4दिन से फंसे मोटर केनिकलने/बोर बनने से तीन वार्ड के 150 से अधिक परिवारों ने की राहत की सांस- सुरेश गुप्ता

जगदलपुर :- नगर निगम जगदलपुर के अंतर्गत हिकामीपारा रमैया/इंदिरा वार्ड में पंप विगत 4 दिन पूर्व खराब हुआ। महापौर संजय पाण्डेय जी, कि निर्देश पर पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता जी की देखरेख में पंप निकालने का कार्य शुरु हुआ! निगम के लेबर के साथ तकनीशियन कि टीम लगी रही, मगर चार दिन तक सफलता नहीं मिली !
सुरेश गुप्ता ने बताया कि एक और बोर से पंप नहीं निकल रहा था दूसरी और इस गर्मी में पानी सप्लाई की बड़ी चुनौती थी
महापौर संजय पांडे के निर्देश पर सभापति सुरेश गुप्ता के साथ रमैया वार्ड पार्षद श्रीमती पायल नवीन बोथरा ने भी रमैया,इंदिरा, और दीनदयाल वार्ड में लगभग डेढ़ सौ से अधिक परिवारो को 6से7 टैंकर से रोजाना 25 से 30 हजार
लीटर पानी की सप्लाई करवाने में डटे रहे, और दूसरी और पंप निकालने के प्रयास जारी रहा!
पीएचई सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि, नगर निगम के कर्मचारियों का लंबा अनुभव इस पंप निकालने में काम आया! स्थानीय जुगाड़ के माध्यम से चार दिन पश्चात आज 1:00 बजे के लगभग पंप निकालने में सफलता मिली और 4:00 बजे तक नया मोटर पंप इसमें लगाया गया
जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस बोर के माध्यम से लगभग डेढ़ सौ से अधिक परिवारों के घर में पानी की सप्लाई होती है और खास बात यह है कि इन परिवारों तक सप्लाई का दूसरा कोई विकल्प भी नहीं है ऐसे में नगर निगम के साथ इन परिवारों की सांसे भी रुकी हुई थी! लगातार प्रयास होते रहे अंततः सफलता मिली
वार्ड वासियों के साथ पार्षद और नगर निगम ने भी राहत की सांस ली
सुरेश गुप्ता ने सभी निगम के कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए स्थानी सभी प्रभावित परिवार के साथ शहरवासियों से निवेदन किया जल का उपयोग करें, जल की बर्बादी को हम सब मिलकर रोकें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *